एशिया के सबसे बड़े गांव में मना ” कारगिल विजय दिवस”

गाजीपुर। देश के वीरों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एशिया के सबसे बड़े गांव जिले के गहमर में ‘‘कारगिल विजय दिवस‘‘ समारोह का भव्य आयोजन किया गया।


        बताते चलें कि ‘‘एशिया के सबसे बड़े गाँव‘‘ गहमर की यह विशेषता है कि यहाँ का हर घर देश की सीमा की रक्षा से जुड़ा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचल प्रमुख टी कामेश्वर राव ने कहा गहमर को केवल एक गाँव नहीं, बल्कि वीरों की भूमि कहा जाता है, जिसने भारतीय सेना को हजारों जांबाज सैनिक दिए हैं। प्रथम विश्व युद्ध से लेकर 1999 के कारगिल युद्ध तक, गहमर के सपूतों ने माँ भारती के मस्तक को हमेशा ऊँचा रखा है। क्षेत्र प्रमुख श्री मुकेश रमन ने कहा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को इस बात का गर्व है कि हम इस पराक्रमी धरती और यहाँ के निवासियों की सेवा में समर्पित हैं। 

         समारोह को संबोधित करते हुए आंचलिक आश्वासन प्रमुख दीप्तिमान गुप्ता ने कहा कि देश की सीमा पर हमारे जवान रक्षा कर रहे हैं, और देश की आर्थिक प्रगति में हम उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं। ईको बैंकिंग प्रमुख अजय खरे ने कहा कि गहमर न केवल एशिया के सबसे बड़े गांव के रूप में विख्यात है अपितु देश के तीसरे सबसे बड़े सैनिकों के गांव के रूप में सुप्रसिद्ध है। यह हम सभी को गौरवान्वित करता है। इस अवसर पर  बैंक द्वारा सेना से सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी सुबेदार जन्मेजय सिंह, सुबेदार संतोष सिंह एवं सुबेदार वीर बहादुर के साथ अन्य सैन्यकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सेवराई गजराज सिंह यादव, अग्रणी जिला प्रबंधक राजदेव कुमार, ईको बैंकिंग प्रमुख गाजीपुर क्षेत्र अभिमीत कुमार एवं बैंक के गहमर परिक्षेत्र के शाखा प्रबंधकों ने  अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Views: 4


Leave a Reply