ग्राम प्रधान और सहयोगियों पर प्राथमिकी

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धिरजीजोत ग्राम पंचायत के मोहन पुत्र रामधनी ने ग्राम प्रधान सहित आठ सहयोगियों पर दिवाल गिराने और मना करने पर गाली गलौज करने व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। 


       मोहन के अनुसार, बीते 28 फरवरी को सुबह करीब आठ बजे अपनी जमीन पर दीवाल बना रहा था तभी ग्राम प्रधान रामपूजन राजभर, डॉ राम अवध, संजय यादव, रामसरेख, रामापति, अभय यादव, रामसरन दीपक एक जुट होकर मकान की दीवाल गिरा दिए। मना करने पर गाली गलौज करते हुए लात घूसों, लाठी डंडों व ईंटों से मारा पीटा था। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply