सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग संपन्न हुआ आनंदमार्ग विद्यालय का विदाई समारोह
गाज़ीपुर। आनंद मार्ग जूनियर हाई स्कूल लाल दरवाजा में जूनियर कक्षा के छात्रों का विदाई समारोह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग सम्पन्न हुआ। प्रधानाचार्य गुणाधीशा नन्द के नेतृत्व मे़ं आयोजित समारोह में बच्चों के उज्जल भविष्य की कामना करते हुए उनके जीवन में सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। छात्र छात्राओं द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। वहीं अंजलि मैम, सृष्टि मैम ल श्वेता मैम के कार्यक्रम को बच्चों ने बहुत सराहा। उसी क्रम में शिक्षक मुख़्तार जी, दया जी, राधेश्याम, सतीश एवं प्रमोद सिन्हा ने अपने गीतों एवं अभिभाषण से बच्चों को मन्त्र मुग्ध कर दिया। मन भावन गीतों एवं नृत्य ने पूरी कार्यक्रम मे चार चाँद लगा दिया कार्यक्रम को सफल बनाने में दादाजी, सृष्टि, अंजलि, श्वेता,म ज़िकरा, सुफिया, पूजा, सारिका, सर्वेन्द्र, वंदना, अंकित का विशेष योगदान रहा। अंत मे दादाजी ने बच्चों को आशीर्वाद एवं जीवन अनुशासन मे रहने की सीख दी। कार्यक्रम का संचालन आस्था जायसवाल अभिनव एवं अभिजीत ने संयुक्त रूप से किया।
Views: 13









