विष्णु के दशावतार के मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर

गाजीपुर। दिव्य लोक शिवपूजन बाबा आश्रम, तुलसीपुर करंडा में रविवार को दर्शन पूजन के लिए भक्तों की उमड़ी रही। दर्शन पूजन के लिए बिहार प्रांत व अन्य जिलों सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के भक्तों ने शीश झुकाकर आशिर्वाद मांगा। मान्यता है कि यहां पर दर्शन पूजन करने से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। मनौती पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं द्वारा यहां पहुंच कर पूजन किया जाता है। इसके चलते आश्रम में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।


 पूजन सम्पन्न होने के बाद के भक्तों में महाप्रसाद खिचड़ी का वितरण किया गया। आश्रम के सचिव राजेश चौबे ने बताया कि आश्रम में भगवान विष्णु के दशावतार के मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है और भक्तों के सहयोग से जुलाई 2026 तक पूर्ण करा लिया जाएगा।

Views: 96

Advertisements

Leave a Reply