एल एल बी पाठ्यक्रम की मिली मान्यता
गाज़ीपुर। कृष्णा सुदामा ग्रुप ऑफ़ इन्स्टिट्यूशन द्वारा संचालित कृष्णा सुदामा विधि महाविद्यालय मरदापुर सादात गाजीपुर को सभी मानक पूर्ण करने के उपरांत बार काउंसिल आफ इंडिया ने एल एल बी पाठ्यक्रम त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम की मान्यता प्रदान की है। विधिक सेवाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह एक शुभ संकेत है।
कृष्णा सुदामा ग्रुप ऑफ़ इन्स्टिट्यूशन गाजीपुर के प्रबंध निदेशक डॉ विजय कुमार यादव ने कहा कि एलएलबी की मान्यता मिलने से अब कानून की पढ़ाई करने वालों को दूर नहीं जाना होगा। छात्रों को एक बड़ा अवसर यहीं मिलेगा। कानून की शिक्षा पूरी कर तथा बार काउंसिल आफ इंडिया से पंजीकरण लेने के बाद एडवोकेट, कानूनी परामर्शदाता बनने के साथ ही साथ न्यायायिक सेवाओं में भी जाने का सुनहरा मौका मिल सकेगा। प्रवेश के लिए इच्छुक प्रवेशार्थी महाविद्यालय में संपर्क कर प्रवेश ले सकते हैं।
Views: 5









