पुलिस की सक्रियता से वापस मिली साइबर फ्राड की रकम

गाजीपुर। साइबर धोखाधड़ी के पीड़ित व्यक्ति को बहरियाबाद थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने पीड़ित की धनराशि वापस कराने में सफल रही है।


        बताया गया कि बहरियाबाद थाना क्षेत्र के उकरांव गांव निवासी सूर्यजीत प्रसाद पुत्र जयमुरत राम के साथ यूपीआई के जरिए 4100 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। सूर्यजीत प्रसाद ने तत्काल घटना की जानकारी साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही बहरियाबाद साइबर सेल ने तत्काल कार्रवाई की। टीम ने धोखाधड़ी की गई धनराशि को आवेदक के खाते में होल्ड कराया। इसके बाद, I4 सी द्वारा संचालित सीएफसीएफ आर एम के एम आर एम पोर्टल का उपयोग कर यह धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस कर दी गई। धनराशि वापस मिलने पर आवेदक सूर्यजीत प्रसाद ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। बहरियाबाद थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

Views: 50


Leave a Reply