दो वांछित चोरों को पुलिस ने दबोचा 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद थाना पुलिस टीम द्वारा दो वांछित अभियुक्तों को चोरी में प्रयुक्त सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया।


      मुखबिर से मिली सूचना के तहत उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव मय हमराह द्वारा क्षेत्र के हाजीपुर पुलिया के पास से अभियुक्त गुलशुन कुमार उर्फ बुलबुल पुत्र कमलेश भारती तथा प्रेमचन्द्र उर्फ छोटू पुत्र नन्दलाल राम निवासी रायपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 18


Leave a Reply