जूनियर फुटबाल का जिला स्तरीय चयन चौदह जून को
गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय एवं फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में जूनियर बालक/बालिकाओं के फुटबाल का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स आगामी चौदह जून को प्रातः दस बजे से नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर में होगा।
क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव ने बताया कि इच्छुक बालक व बालिकायें अपनी प्रवृष्टि दिनांक 14 जून को प्रातः साढ़े नौ बजे तक कार्यालय में दे सकते हैं। आवेदन के साथ ही फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा। प्रवेश निःशुल्क होगा। जूनियर बालक की आयु एक जनवरी 2009 से इकतीस दिसम्बर 2010 के मध्य की होनी चाहिए। जूनियर बालिका की आयु एक जनवरी 2008 से इकतीस दिसम्बर 2010 के मध्य की होनी चाहिए।
Views: 8
Advertisements









