न्यायालय परिसर में सम्पन्न हुआ सुन्दर काण्ड का संगीतमय पाठ
गाजीपुर। ज्येष्ठ अधिमास के छठे मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में स्थित संकट मोचन मंदिर में सुन्दरकाण्ड का संगीतमय पाठ किया गया।
मंदिर के पुजारी अंजनी जी ने बताया कि जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन व सिविल बार के अधिवक्ताओं के सहयोग से ज्येष्ठ अधिमास के प्रत्येक मंगलवार को संकट मोचन मंदिर में श्रीराम भक्त हनुमान की आराधना व पूजन किया जाता है और सुन्दरकाण्ड पाठ के उपरान्त भण्डारा का आयोजन किया जाता है।
इसी क्रम में मंगलवार को संगीतमय सुन्दरकाण्ड का आयोजन हरिशंकरी व फाक्सगंज के भजन मण्डली के कलाकारों द्वारा किया गया। जनपद न्यायधीश धमेन्द्र कुमार पाण्डेय ने भी भजन मंडली के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ का संगीतमय वाचन किया। श्री हनुमान आरती के पश्चात भजन मडली में आये कलाकार पंडित कृष्ण बिहारी त्रिवेदी, ओमप्रकाश पाण्डेय, सरदार राजन सिंह, कुश त्रिपाठी छोटे, हनुमान यादव, छोटू आदि को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाश्ांंकर राय ने सभी भक्तो और आगन्तुको को प्रसाद वितरण कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बीकापुर हनुमान मंदिर पुजारी 1008श्री ने बताया कि ज्येष्ठ के अधिमास में पड़ने वाले आठ मंगलवार को श्री हनुमान जी की भक्तों पर विशेष कृपा होती है। इस समय भक्तों में शीतल जलपान व भण्डारे का तुलसीदल के साथ प्रसाद वितरण से अनन्त लाभ मिलता है। इस तरह के आयोजन से श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कार्यक्रम में सरकारी अधिवक्ता अखिलेश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम राय, अखिलेश राय, रिशू, जयप्रकाश, गोपी, भीमसेन, सुधीर प्रधान, रोहित, शंकर पाण्डेय सहित दर्जनो अधिवक्ता व भक्तजन शामिल रहे।
Views: 6








