डीएम व सीडीओ ने किया निर्माणाधीन कंपोजिट स्कूल का स्थलीय निरीक्षण 

गाजीपुर। विकास खंड मनिहारी में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल का स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद द्वारा किया गया। 


      जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होेने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल के निर्माण पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में 1 से 12 तक के बच्चों को एक जगह पढ़ने की व्यवस्था की गई है, यह विद्यालय अटल आवासीय विद्यालय के तर्ज पर बन रहा है। गुणवत्ता के लिए इलाहाबाद एमएनआईटी प्रयागराज से जांच भी करवाई जा चुकी है जिससे गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई है। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने कहा कि विद्यालय परिसर में सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे स्मार्ट कक्षाएं, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल मैदान, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था एवं शौचालय आदि उच्च मानकों के अनुरूप विकसित किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

Views: 4


Leave a Reply