वांछित हत्यारोपी चढ़ा पुलिस के राडार पर
गाजीपुर। सुहवल थाना पुलिस ने वांछित हत्यारोपी अभियुक्त की सफल गिरफ्तारी करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित/वारण्टी अभियुक्त राघवेन्द्र चतुर्वेदी पुत्र स्व0 ह्रदयनारायण चौबे उर्फ खेदन निवासी ग्राम नरवर थाना मरदह जनपद गाजीपुर को थाना सुहवल पुलिस ने समय करीब 05.30 बजे मेदनीपुर से गाजीपुर की तरफ जाने वाली सड़क से धर दबोचा।
बताया गया कि आवेदिका निर्मला देवी पत्नी शम्भूनाथ राय के लड़के अऩन्त कुमार की हत्या करने व उसके शव को छिपाने के सम्बन्ध में आवेदिका द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी, आरक्षी राहुल वर्मा, मोहित सिंह व महिला आरक्षी नीतू यादव थाना सुहवल जनपद गाजीपुर शामिल रहीं।
Views: 6









