जिले के विभिन्न सर्किल क्षेत्रों में बढ़े सर्किल रेट
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में विभिन्न सर्किल क्षेत्रों में बढ़े सर्किल रेट की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों की सम्पत्तियों की दरों में वृद्धि कर उन्हें बाजार मूल्य के लगभग किया गया है। यह वृद्धि 08 जून 2026 से प्रभावी है।
बताते चलें कि जनपद में अचल सम्पत्तियों की दरों में तहसीलवार करीबन 10 से 15 प्रतिशत की बृद्धि की गयी है। उन्होने बताया कि उप निबन्धक कार्यालय सदर मुहम्मदाबाद, जमानियां, सैदपुर, जखनियां कासिमाबाद व सेवराई में नगरीय, अर्द्वनगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेसिक वैल्यू अन्य कृषि/अकृषक भूमि की दरों, में 10 से 15 प्रतिशत तो वाणिज्यिक भूमि की दरों में सैदपुर, सेवराई में 10 से 12 प्रतिशत वृद्धि लागू की गयी है। यह वृद्धि जखनियां क्षेत्र में शून्य है। वहीं निर्माण व वृक्ष की भूमि में वृद्धि नही हुई है। उन्होने बताया कि तहसील सदर क्षेत्र के रामपुर उर्फ झिंगुरपटटी शहरी व देहाती, जमलापुर देहाती, सुखदेवपुर, रौजा शाहबरखुरदार, की दरों में पिछले दस वर्ष से कोई वृद्धि नहीं हुई थी। इनकी दरों को आस पास की दरों के समतुल्य किया गया है। तहसील मुहम्मदाबाद के राजस्व ग्राम चकबाला, चकभिखू, मच्छटी आदि की दरों को आस पास की दरों के समतुल्य किया गया है। वहीं तहसील जमानियां में कालूपुर की दरों को आस पास की दरों के समतुल्य किया गया है।
उन्होने बताया कि जनपद की समस्त तहसीलों में कृषि भूमि 0.070 हेक्टेयर की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गयी है। सभी क्षेत्रों में वर्ष 2024 के बाद मुद्रास्फीति को देखते हुए बाजारू मूल्यों के अनुरूप दरों को समतुल्य किया गया है।
Views: 0









