जैविक कृषि केंद्र खुलने से किसानों को राहत 

वाराणसी। शीतल वाटिका किसान सहायता फाउंडेशन के तत्वावधान में जैविक कृषि केंद्र का उद्घाटन सेवापुरी ब्लॉक के कछवा स्थित ठठरा गांव में वृहस्पतिवार को सम्पन्न हुआ।  केंद्र का उद्घाटन संस्था के सीईओ फिरोज़ खान  द्वारा करने के उपरांत किसानों को इसकी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गयी।


       किसान गोष्ठी में उन्होंने बताया कि रासायनिक खाद और दवाइयों की वजह से किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। ऐसे में जैविक खेती अपनाने से विशेष लाभ होगा।

       इस दौरान संस्था के सी.ओ.ओ फिरोज़ अंसारी, डिपो धारक आजाद खान, केंद्र धारक बच्चा लाल मौर्य, पवाराणसी टीम सदस्य जितेंद्र शर्मा, घनश्याम शर्मा, बच्चा लाल बिंद , शनि वर्मा, अजीत सिन्हा, डी एल तिवारी , श्याम मोहन, रतनेश आदि मौजूद रहे।

Views: 14

Advertisements

Leave a Reply