आरक्षी विपिन पटेल का आकस्मिक निधन

 गाज़ीपुर। पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी विपिन पटेल पुत्र अमरनाथ सिंह का कल आकस्मिक निधन हो गया।


        बताया गया कि आरक्षी विपिन पटेल पुत्र अमरनाथ सिंह उम्र करीब 33 वर्ष  निवासी ग्राम कदवा थानां चुनार जनपद मिर्ज़ापुर की शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे अचानक तबीयत खराब हो गयी। उन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया,जहाँ पर डॉक्टर के द्वारा आरक्षी उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सहित अनेकों पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गये।

Views: 11

Advertisements

Leave a Reply