बदमाशों ने चार युवकों को मारी गोली

बहराइच(उत्तर प्रदेश),06 फरवरी 2019। कल मंगलवार की रात हौसलाबुलन्द हमलावरों ने जिले के दरगाह थाने के सिंगापरासी में चार युवकों को गोली मारकर जख्मी कर दिया।
बताया गया है कि सिंगापरासी में कैलाश होटल के समीप कल रात लगभग साढ़े दस बजे बंजारनपुरवा निवासी अनीस, महफूज, नवी तथा मानपुरवा निवासी साबिर आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान एक डीसीएम व एक बाइक पर सवार होकर आए लगभग आधा दर्जन हमलावरों ने अचानक इन पर तड़ातड़ गोलियां दाग दी।गोलियों की आवाज से वहां भगदड़ मच गई और हमलावर वहां से भाग निकले।भागते समय दो हमलावरों के दो तमंचे वहीं गिर गए। गोलियां लगने से चारों युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चारों घायलों को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है।पुलिस मामले की तहकीकात में लगी है।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply