उद्घाटित हुआ भाजपा का नया भवन, बैठक में कड़े शब्दों में की गयी पश्चिम बंगाल के ममता बनर्जी सरकार की निंदा
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 06 फरवरी 2019। भाजपा के नये भवन का उद्घाटन आज पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हवन पुजन के साथ हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
बताते चलें कि आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा उत्तर प्रदेश के कुल 51 जनपदों के पार्टी कार्यालय का उद्घाटन एक साथ तीन बजे बुलंदशहर से किया गया। इससे पूर्व आज सुबह गाजीपुर जिले में भाजपा के नव निर्मित पार्टी कार्यालय के दूसरी मंजिल पर बने सभाकक्ष मे कथा व हवन पुजन का आयोजन जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया।अपरांह तीन बजे पार्टी कार्यालय के मुख्य द्वार पर जिला प्रभारी कौशलैन्द्र सिंह के द्वारा नारियल फोड़कर जयकारे के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया गया। यह कार्यालय आवासीय व्यवस्था तथा वाहन पार्किंग के साथ साथ सभी तरह की आधुनिक जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि आधुनिक व्यवस्थाओं से युक्त कार्यालय तथा परिसर से दल के कार्यक्रम मे समय समय पर स्थान अभाव की आने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी तथा पार्टी कार्यक्रम को सुव्यवस्थित संचालन मे भी मदद मिलेगी।
इस मौके पर जिलाप्रभारी कौशलैन्द्र सिंह,,उदय प्रताप सिंह,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल,विजेंद्र राय, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ओमप्रकाश राय,रामनरेश कुशवाहा, श्यामराज तिवारी,वृजनन्दन सिंह, ओमप्रकाश राम,नरेन्द्र सिंह,अखिलेश सिंह,सरोज कुशवाहा,शशिकान्त शर्मा,,मुराहु राजभर,हरेन्द्र यादव, रूद्रा पांडेय, सरोज मिश्रा, संकठा मिश्रा, इतवारी राजभर,प्रेमसागर राजभर,अमरनाथ दूबे,रासबिहारी राय,शिवपूजन चौहान, कृष्णानन्द राय,अवधेश राजभर,ओमकार सिंह,रघुवंश सिंह पप्पू,राजेश सोनकर,जितेंद्र नाथ पांडेय, रमाकांत सिंह,अनिल यादव,रंजु विश्वकर्मा,,नीतू जायसवाल,वीभा पाल, खरभु चौहान, विश्वप्रकाश अकेला, अशोक पांडेय,पवनंजय पांडेय, आशुतोष राय,शशिकान्त शर्मा,अमरेश गुप्ता,अभय मौर्य, कार्तिक गुप्ता, कुवर बहादुर सिंह,विरेन्द्र चौहान,अजीत सिंह,शैलेंद्र सिंह,जगदीश सिंह,गोपाल राय, सहित आदि अन्य पार्टी के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके उपरांत आज पार्टी के नये कार्यालय पर, 8 फरवरी को जौनपुर मे होने वाले काशी क्षेत्र के लोकसभा बुथ अध्यक्षों के सम्मेलन मे जाने की योजना रचना भी जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के अध्यक्षता मे हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाप्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पुनः बनने की प्रबल सम्भाना से विपक्षी पार्टीयो मे बैचैनी तथा बौखलाहट बढ गयी है।विपक्षियों की बुद्धि व मति मारी जा चुकी है । क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि पश्चिम बंगाल मे लोकतंत्र की हत्या की साजिश वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा रची जा रही है तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे भाजपा कार्यकर्ता दबने वाले नही है इस बार पश्चिम बंगाल की अधिकांश सीटों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित हो चुकी है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि जौनपुर के बुथस्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन मे गाजीपुर की शत प्रतिशत उपस्थिति होगी।
बैठक मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजेंदर राय,सरोज कूशवाहा, जितेन्द्र नाथ पांडेय,वृजनन्दन सिंह, ओमप्रकाश राय,रामनरेश कूशवाहा, श्यामराज तिवारी,रुद्रा पांडेय, रत्ना सरोज, ओमप्रकाश राम,अखिलेश सिंह,,शशिकान्त शर्मा,रघुवंश सिंह,दिपक सिंह,गोपाल राय,रंजीत राम,नितीश,रंजु शर्मा, दूबे,अजीत सिंह,वीभा पाल,कौशल्या सिंह साधना राय,सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट – शशिकांत शर्मा
Views: 7







