पंचाग व राशिफल -06 फरवरी 2019.
पंचाग
राष्ट्रीय मिति माघ 17 शक संवत् 1940 माघ शुक्ल द्वितीया बुधवार, विक्रम संवत् 2075। सौर माघ मास प्रविष्टे 24, जमादि उल्लावल 30, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 फरवरी सन् 2019 ई०।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 7 बजकर 53 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। घनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 9 बजकर 8 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ।
वरीयान योग प्रातः 9 बजकर 54 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ, बालव करण सायं 6 बजकर 35 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा। इसके अलावा आज पंचक नक्षत्र भी हैं। पंचक नक्षत्र के दौरान किसी भी तरह का लकड़ी संबंधी कार्य करना निषिद्ध माना जाता है। इस दौरान किसी काम के लिये लकड़ी इकट्ठी भी नहीं करनी चाहिए।
राशिफल
मेष राशि – आज आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं । घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा । जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा ,आज आपका दिन अच्छा रहेगा, धन लाभ हो सकता है । कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं ।
वृष राशि – आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी । विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी । आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे । आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे, आपका दिन फेवरेबल रहेगा । सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी । आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी । नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा । कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा ।
मिथुन राशि – आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा । आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं । इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है । आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति हो सकती है । नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है । जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा हो सकता है । अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है ।
कर्क राशि – आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है । इससे आपको धन संबंधित फायदा हो सकता है । किसी काम की गति धीमी हो सकती है । इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है । जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं । दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है । किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए । सेहत के मामले में आपका दिन मिला-जुला रहेगा ।
सिंह राशि – आज जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको धन कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है । साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे । आपके क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए । आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं जिससे आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए ।
कन्या राशि – आज घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे । प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा जिससे आपका दिन उत्तम रहेगा ।दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी । धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी । साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी । कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे । नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे । माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे ।
तुला राशि – वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है । आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है।
वृश्चिक राशि – आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है । घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। अध्यात्म के मामले में आपका दिन अनुकूल रहेगा, आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है । उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न हो सकते हैं। आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा।
धनु राशि – नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी।आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।
मकर राशि – आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है ।
कुंभ राशि – आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे।
मीन राशि – आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता हो सकती है । नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं । आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं । आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है, जिससे आपका दिन बढ़िया रहेगा । आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा । दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी । स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिल सकता है ।
Views: 3








