अन्ना हजारे ! भूख हड़ताल पर

नई दिल्ली,03 फरवरी 2019। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई छेड़ने वाले अन्ना हजारे जन आंदोलन सत्याग्रह के बैनर तले 30 जनवरी से केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्त की मांग के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। आज उन्होंने कहा कि यदि इस दौरान उन्हें कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होगी।
बताते चलें कि अन्ना के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे डॉक्टर धनंजय पोटे के अनुसार, शनिवार को उनके उपवास का चौथे दिन था। उनका वजन 3.4 किलोग्राम कम हो गया है। अन्ना का रक्तचाप बढ़ गया है। उन्होंने अन्ना को कम से कम बात करने की सलाह दी है। लोकपाल के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ सबूत पेश करने पर प्रधानमंत्री की भी लोकपाल के जरिए जांच हो सकती है और मुख्यमंत्री व उनके मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ सबूत मिलने पर उनके खिलाफ भी जांच हो सकती है। इसीलिए जांच के डर से कोई भी पार्टी लोकपाल या लोकायुक्त नहीं लाना चाहती। लोकपाल 2013 में संसद में पास हो गया था, लेकिन सरकार ने अभी तक नियुक्ति नहीं की है।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply