भगवा डर ! ममता बनर्जी ने रोकी योगी की रैली

लखनऊ(उत्तर प्रदेश),03 2019। पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में आज निर्धारित रैलियों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर के लैंडिंग की अनुमति पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने नहीं दी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन से रैली को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। फोन पर रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम निर्धारित समय पर रैली को संबोधित करने वाले थे परन्तु टीएमसी ने डर के चलते हमें वहां पहुंचने ही नहीं दिया। इसलिए मुझे मोदीजी के डिजिटल इंडिया के द्वारा आप तक पहुंचना पड़ा है। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार एक लोकतंत्र विरोधी और जन विरोधी सरकार है और पश्चिम बंगाल का प्रशासन तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार अराजकता का समर्थन और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करती है। यह सरकार बीजेपी से डरी हुई है जिसके कारण ममता बनर्जी की सरकार ने अमित शाह की रथ यात्रा रोक दी और अब मुझे रोक दिया है। लेकिन मैं आप सभी से ममता बनर्जी की अलोकतांत्रिक और अराजकतावादी सरकार के खिलाफ लड़ने की अपील करता हूं।
उन्होंने कहा, ‘हम सब आपके साथ हैं। एक लोकतंत्र में आप असहमत हो सकते हैं लेकिन किसी की आवाज को कैसे दबाया जा सकते हैं। पश्चिम बंगाल की सरकार में हम लोगों ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की सरेआम हत्याएं देखने को मिली हैं।’ सीएम योगी ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार दुर्गा पूजा के दौरान भी लोगों की भावनाओं को दबाती रही है। हालांकि, इसके बाद हाईकोर्ट ने उन्हें अपने फैसले को वापस लेने पर मजबूर कर दिया। ये बातें साबित करती हैं कि ममता बनर्जी की सरकार संविधान का पालन नहीं करती है। ममता सरकार की इस कृत्य की खुलकर भर्तसना हो रही है ।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply