कामयाबी पच्चीस हजार का इनामियां अपराधी साथी संग गिरफ्तार

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),02 फरवरी 2019। अपराधियों की धर पकड़ में लगी पुलिस टीम ने दुल्लहपुर थाना क्षेत्र से दो शातिर अपराधियों को चोरी के गहनों, नगदी, बाइक व तमंचे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस कार्यालय में आज पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने इसकी जानकारी प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आया टाइगर गैंग के सरगना पच्चीस हजार के इनामियां नीरज को कल रात उसके साथी सहित गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार कल रात थाना प्रभारी दुल्लहपुर व क्राइम ब्रांच की टीम दुल्लहपुर बाजार में मौजूद थी। उसी समय बिरनो थाने से वायरलेस से सूचना प्रसारित हुई कि पल्सर मोटरसाइकिल पर तीन बदमाश खटिया बाबा नहर पुलिया की तरफ जा रहे हैं। वायरलेस की इस सूचना पर दुल्लहपुर प्रभारी व क्राइम ब्रांच टीम शीघ्र खटिया बाबा नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को अपनी गिरफ्त में ले लिया जबकि मोटरसाइकिल सवार एक अपराधी भागने में सफल रहा। सभी अपराधी टाइगर गैंग के हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा व कारतूस व पूर्व में लूटी गयी दो मोटरसाइकिल, गहने और ₹ 20000 नकदी बरामद कर ली। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नीरज कुमार उर्फ टाइगर पुत्र सोहन राम निवासी सराय धनेश तथा जयहिंद कुमार उर्फ विवेक पुत्र विजय प्रताप निवासी धामुपुर थाना दुल्लहपुर तथा फरार साथी अमित कुमार पुत्र रघुनाथ निवासी घटारो थाना भुड़कुड़ा के रुप में हुई। गिरफ्तार दोनों बदमाशों ने क्षेत्र में हुई कई अपराधिक घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में दुल्लहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक बिंदु कुमार, उप निरीक्षक श्रीकांत यादव, हेड कांस्टेबल राणा प्रताप, कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद, संगम कुशवाहा तथा क्राइम ब्रांच टीम के निरीक्षक विश्वनाथ यादव, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल राम प्रताप सिंह, सलीमुद्दीन, भाईलाल सोनकर, विकास श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह व दिनेश यादव आदि रहे।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply