भर्ती परीक्षा ! तीन सॉल्वर चढ़े पुलिस के हत्थे
लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 28 जनवरी 2019। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी पीएसी के पद पर भर्ती परीक्षा में प्रश्न हल करने वाले सॉल्वर गिरोह के तीन सदस्यों को उप्र एसटीएफ ने आज मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, उप्र आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी पीएसी के पद पर भर्ती में अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उनके स्थान पर सॉल्वर बैठाकर परीक्षा कराने वाले गिरोहों की जानकारी पर मुजफ्फरनगर जिले से तीन अभियुक्तों को गिरफतार किया गया। गिरफ्तार तीनों अभियुक्त मनीष राणा, सोहनवीर तथा दीपक राठी मेरठ के निवासी हैं। ये तीनों परीक्षाओं में प्रश्न हल करने का काम करते थे। इनके पास से 13 प्रवेश पत्र तथा अन्य सामान बरामद हुआ है। एसटीएफ गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी ले रही है।
Views: 6
Advertisements








