पंचांग व राशिफल 29 जनवरी 2019

पंचांग भारतीय वैदिक ज्योतिष के अनुसार हिन्दू कैलेंडर है। पंचांग में मुख्य रूप से पांच चीजें होती हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति।


तिथि – नवमी – 14:42:49 तक, नक्षत्र – विशाखा – 15:15:01 तक, करण – गर – 14:42:49 तक, वणिज – 27:04:14 तक, पक्ष – कृष्ण, योग – गर – 14:42:49 तक, वणिज – 27:04:14 तक, वार – मंगलवार, सूर्योदय – 07:11:10, सूर्यास्त – 17:57:43, चंद्रोदय – 26:32:00, चंद्रास्त – 12:54:00

29 जनवरी 2019 का अशुभ समय – दुष्टमुहूर्त – 09:20:29 से 10:03:35 तक, कुलिक – 13:39:06 से 14:22:12 तक, कंटक – 07:54:17 से 08:37:23 तक, राहु काल – 15:16:05 से 16:36:54 तक, कालवेला / अर्द्धयाम – 09:20:29 से 10:03:35 तक, यमघण्ट – 10:46:41 से 11:29:47 तक, यमगण्ड – 09:52:48 से 11:13:37 तक, गुलिक काल – 12:34:27 से 13:55:16 तक
शुभ मुहूर्त समय – 12:12:53 से 12:56:00 तक

मेष
आज आपको आगे बढ़ने का मौका या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीदें रहेगी। रोजमर्रा के कामों में आज आप सफल रहेंगे। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। कोई नया काम फायदे के लिए अपने हाथ में लेंगे और उसे पूरा करने में लग जाएंगे। आपको शांति से काम करना चाहिए और दूसरों की बात भी गंभीरता से सुननी होगी। पुराने लोगों से मुलाकात के योग हैं। खर्चे पर नियंत्रण रखें। यात्रा या शिक्षा से जुड़ा कोई मामला है, तो वह भी उलझ सकता है।
मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

वृष
आपके लिए दिन सकारात्मक है। अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। आज आप किसी पुराने काम को नए सिरे से भी शुरू कर सकते हैं। आपके काम अचानक पूरे होंगे और कॉन्टैक्ट मजबूत हो सकते हैं। किसी प्रकार के वाद-विवाद में आप जीत सकते हैं। यह बदलाव आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। सामूहिक और सामाजिक कामकाज निपटाने के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। जब आप समझदार दोस्तों के साथ बैठेंगे, तो आपको लगभग हर समस्या का व्यावहारिक समाधान मिल सकता है,अनावश्यक बोलने से विवाद हो सकते हैं।

मिथुन
आज कोई भी काम पूरा करने में आपको सहयोग मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग कम मेहनत में ज्यादा फायदा पा लेंगे। बिजनेस में भी रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पुरानी परेशानियां आज खत्म हो सकती है। जो काम आपके सामने है उन पर ध्यान दें। अपनी योजनाओं में बदलाव से आपको फायदा मिलेगा। आज आप किसी तरह का दबाव भी महसूस कर रहे हैं तो चिंता न करें। आपका दबाव कुछ ही समय का है। पार्टनर से संबंध सुधरने लगेंगे। पार्टनर आपको पूरा समय भी देगा।

कर्क
ऑफिस और बिजनेस में आज आपको कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं, जिनको पूरा करने की कोशिश आप करेंगे। इनकम बढ़ाने के तरीके आपके दिमाग में चलते रहेंगे। समय के साथ चलें, जो जैसा हो रहा है, होने दें। किसी को पैसा उधार देना चाहते हैं तो सावधान रहें। आपके साथ कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो बेहतर रहेगा कि कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले सोच लें। आपके लिए किसी मामले पर जिद करने का दिन नहीं हैं। दूसरों के साथ संबंध तनावपूर्ण भी हो सकते हैं।

सिंह
लोगों से मिलने और कॉन्टैक्ट बढ़ाने की योजना आपने बना रखी है, उस पर काम शुरू कर दें, अच्छा फल मिल सकता है। ऑफिस में कोई नया काम आ सकता है और आप उसमें सफल हो सकते हैं। किसी तरह की बिगड़ी हुई स्थिति सुधारने में आप सफल हो सकते हैं। आपका हौसला बढ़ा हुआ रहेगा। कोई विवाद चला आ रहा हो, तो उसमें समझौता भी हो सकता है। मामला आपके फेवर में रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

कन्या
बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। कई मामलों में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। कुछ लोग आपसे अपने निजी मामलों को लेकर सलाह ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को किस्मत का साथ और नया काम मिल सकता है। प्रसन्नता और संतुष्टि महसूस हो सकती है। आपके लिए दोस्त बहुत खास रहेंगे, क्योंकि उनसे ही आपके महत्वपूर्ण काम होंगे। कल्पनाशीलता के प्रभाव से आपके काम पूरे हो सकते हैं। किसी मामले को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती हैं। कुछ कामों में परिवार का सहयोग नहीं मिलने से आपकी टेंशन बढ़ सकती है।

तुला
आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ रोचक चर्चा भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। रुकावटें खत्म होंगी। यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों के मामलों में आप पार्टनर की सलाह पर भरोसा करें। उसका सुझाव ज्यादा बेहतर है। आपके और प्रेमी के बीच कोई तनाव चल रहा है, तो उसे सुलझाने के लिए समय सही है। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है। किसी छिटपुट बात को लेकर ज्यादा संवेदनशील होने से भी आज आपको बचना होगा। छोटी-सी बात पर परेशान न हों। जो काम आज न हो उन्हें जबरदस्ती पूरा करने की कोशिशें न करें तो ही अच्छा है। आज कुछ कामों में थोड़ी देरी भी हो सकती है।

वृश्चिक
पद और पैसों के सिलसिले में आपकी अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। प्रमोशन जैसी स्थिति भी आज बन सकती है। आज आप कुछ नया करके दिखा सकते हैं। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करें। आपके लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। कुछ योजनाओं और कामों में आप बदलाव कर सकते हैं। दोस्तों और भाइयों से आपको सहयोग मिलेगा। जो भी प्लानिंग आप कर रहे हैं, उसे किसी के सामने न रखें।

धनु
नौकरी और बिजनेस संबंधित मामले निपटाने का दिन है। थोड़ी-सी कोशिश से आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आप अचानक आने वाली परेशानियों से निपट लेंगे। आज आप सफल रहेंगे। आप जिससे भी बात करें, साफ और ईमानदारी से करें। कोई आपसे पैसे भी मांग सकता है। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। अपनी प्लानिंग में बार-बार बदलाव न करें। कई चीजों को लेकर आपके मन में चिंता और अनिश्चितता का भाव रहेगा।

मकर
बिजनेस में फायदा के योग हैं, कोई पुराना बिल या पैसा वापस मिल सकता है। पुराना दोस्त अचानक आपके काम आ सकता है। आज किया हुआ शुभ काम आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा दे सकता है। शुभ फल भी मिलेंगे। पुराने किए हुए किसी काम से आपको फायदा हो सकता है। आपके मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। छिटपुट और जरूरी काम निपटाने के लिए भी आपको बड़ी प्लानिंग करनी पड़ सकती है।

कुंभ
पुराने निवेश से फायदा होने के योग बन रहे हैं। आपका बिजनेस बढ़ सकता है। घर से किसी तरह का कोई बिजनेस करते हैं, तो उसमें अच्छा फायदा हो सकता है। जरूरी काम निपट जाएंगे। मन में कई दिनों से चली आ रही बातें सामने आएंगी। आप कुछ नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।

मीन
रुकावटों के बावजूद महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान रखें। अनपेक्षित ढंग से दोस्तों से मदद मिल सकती है। आप आने वाले दिनों की प्लानिंग भी कर सकते हैं। आज की मेहनत आपको सकारात्मक परिणाम दिला सकती है। कई लोग आपसे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करेंगे। कई तरह की सूचनाएं भी आज आपको मिल सकती हैं।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply