मुठभेड़ !गोलीबारी में  उपनिरीक्षक व बदमाश घायल

संभल (उत्तर प्रदेश), 04 जनवरी 2018। जिले के असमोली क्षेत्र में आज पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान फायरिंग में उपनिरीक्षक एम. कुमार जख्मी हो गये, वहीं अमरोहा जिले का एक बदमाश भी घायल हो गया।
मिली सूचना के अनुसार थाना पुलिस का गश्ती दल आज सबेरे आलिया गांव की तरफ मौजूद था,तभी पुलिस को एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिये। पुलिस ने जब दोनों को बाइक रोकने का इशारा दिया तो उन्होंने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की, पर चौकन्नी पुलिस ने घेराबंदी कर ली। अपने को फंसता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी। इसपर पुलिस कर्मियों ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। उसी दौरान एक बदमाश मौके का फायदा उठा कर भाग निकला जबकि घायल बदमाश असलहे संग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दोनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
फायरिंग में घायल बदमाश सद्दाम पुत्र साबिर निवासी अशरफपुर फैजगंज थाना डिडौली जिला अमरोहा के पैर में गोली लगी, जबकि उपनिरीक्षक एम. कुमार भी गोली लगने से जख्मी हो गये। मुठभेड़ की खबर पर हयात नगर कोतवाली व थाना नखास पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उपनिरीक्षक के घायल होने की सूचना मिलते ही एसपी यमुना प्रसाद व सीओ सुदेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और घायल उप निरीक्षक का हाल जाना।
बताते चलें कि बदमाशों से मुठभेड़ में घायल हुए उपनिरीक्षक एम कुमार वहीं हैं जिन्होंने वर्ष 2018 में हुई एक मुठभेड़ में गोलियों की बजाय मुंह से ठांय-ठांय की आवाज निकाल कर बदमाशों के हौसले को तोडऩे में सफल रहे थे। वह साल का काफी चर्चित मुठभेड़ रही थी और पूरे देश में सुर्खिया बनी थीं।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply