शनिश्चरी अमावस्या पर सूर्य ग्रहण
वाराणसी (उत्तर प्रदेश),05 जनवरी 2019। खगोलीय घटनाओं के साथ वर्ष के आरम्भ में, पहले ही सप्ताह में आज 5 जनवरी की आधी रात से आरम्भ होने वाला सूर्य ग्रहण कल 6 जनवरी दिन तक रहेगा। उस समय हमारे देश में रात होने के चलते यह ग्रहण दर्शनीय नहीं होगा। यह ग्रहण सिर्फ यूरोप, मध्य एशिया, अफ्रीका, अमेरिका में ही दर्शनीय होगा।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस ग्रहण से सिंह, धनु, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लाभ का योग बन रहा है। इन राशि वाले लोगों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा और उनके प्रयास सार्थक होंगे।
भारत में नजर न आने वाले ग्रहण के समय शनैश्चरी अमावस्या होने की वजह से यह दिन खास होगा। शनि की साढ़े साती या ढैया से ग्रस्त लोगों द्वारा ग्रहण काल में शिवजी का पूजन करना हितकारी होगा। ऐसे जातक जिनकी कुंडली में सूर्य और राहु या सूर्य शनि का संबंध हो तो उन्हें शिव जी की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इस दिन गन्ने के रस, शहद और केसर मिश्रित दूध से शिव जी व शमी वृक्ष का पूजन लाभकारी होगा।
Views: 12








