रोपवे ! मां वैष्णाो देवी में आरम्भ, उमड़ी हजारों की भीड़

जम्मू, 24 दिसम्बर 2018। मां वैष्णो देवी मन्दिर से भैरो घाटी के बीच रोपवे सेवा का उद्घाटन जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मालिक ने आज राजभवन से किया। रोपवे सेवा का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाइन में लगे रहे । आज पहले ही दिन काउंटरों पर भारी भीड़ रही।


उल्लेखनीय है कि जम्मू में केबल कार सेवा अपनी तरह की पहली सेवा है और मुख्य भवन से भैरोघाटी तक की तीन किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई का तीन घंटे का सफर अब मात्र तीन मिनट में पूरा हो रहा है। इसके लिए श्रद्धाल हेतुु मात्र 100 रुपए में अपनी पर्ची लेकर इस सफर पर रवाना होते रहे। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। आज सोमवार को तकरीबन 6000 श्रद्धालुओं ने इस सेवा का लाभ लिया।

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply