आगमन ! मुख्यमंत्री कल जिले में
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),21 दिसम्बर 2018। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 29 दिसंबर को आरटीआई मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल जिले के संभावित दौरे पर होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पता चला है कि मुख्यमंत्री प्रातः 10.40 पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचेगें। वहां वह 10.50 बजे पुलिस लाइन सभागार में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद, पीएम के कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.25 बजे कार से आरटीआई मैदान पहुंचकर पीएम के
कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण करने के बाद अपरान्ह एक बजे विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत 2 बजे पीजी कॉलेज के संस्थापक राजेश्वर सिंह के आवास महुआबाग के लिए प्रस्थान करेंगे और फिर वहां से2.30 बजे निकलकर 2.40 पर हेलिपैड पुलिस लाइन से हेलिपैड पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिये प्रस्थान करेंगे। वे 2.50 बजे ग्राम महमूदपुर तहसील कासिमाबाद पहुंचेंगे ।3.20 तक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निरीक्षण और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और 3.20 पर लखनऊ के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे।
Views: 5







