राष्ट्रपति शासन ! जम्मू-कश्मीर के लिए मिली मंजूरी

नई दिल्ली, 19 दिसंबर 2018। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर में मध्यरात्रि से केन्द्रीय शासन लागू करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया । इसके साथ ही राष्ट्रपति शासन लागू होने की मंजूरी मिल गई है।
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन टूटने के बाद गत 20 जून को राज्यपाल शासन लगा था। जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद छह महीने तक राज्यपाल शासन लगाया जाता है। यदि इन छह महीनों के भीतर राज्य में संवैधानिक तंत्र बहाल नहीं होता, तो राज्यपाल शासन को आगे बढ़ाया जा सकता है या राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है।
राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को राज्य में छह महीने से जारी राज्यपाल शासन की अवधि 19 दिसंबर को समाप्त होने के मद्देनजर राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की थी।
राज्यपाल शासन के दौरान पिछले छह महीने से विधानमंडल की शक्तियां राज्यपाल में निहित थीं और अब राष्ट्रपति शासन लागू होने के साथ सारी विधाई शक्तियां संसद के अधीन हो जाएंगी।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply