सौगात ! पटना में निर्मित होगा गांधी सेतु के समानांतर 4 लेन का पुल
नई दिल्ली,18 दिसम्बर 2018। केंद्र सरकार ने बिहार की राजधानी पटना के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के गंगा नदी पर वर्तमान महात्मा गांधी सेतु के सामानांतर नये पुल निर्माण को आज मंजूरी प्रदान की है। चार लेन के नये पुल के निर्माण में 2,926.42 करोड़ रुपये की लागत को मंजूरी दी है।
बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने गंगा नदी पर 5.634 किलोमीटर लंबे चार लेन के पुल की निर्माण परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। अधिकारिक बयान के मुताबिक, परियोजना के निर्माण की अवधि साढ़े तीन वर्ष होगी और इसके जनवरी 2023 में पूरा होने की संभावना है।
ज्ञातव्य है कि इस मार्ग पर वर्ष 1980 में महात्मा गांधी सेतु का निर्माण किया गया था। उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच यह पुल एक महत्वपूर्ण कड़ी है।पिछले वर्षों से पुल का एक हिस्सा कमजोर होने के बाद,पुल संकरा होने से अब लोगों को अक्सर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। अब नये पुल के निर्माण के बाद हाजीपुर बैशाली और पटना के मध्य गमनागमन फिर से सामान्य रूप से बहाल हो सकेगा।
Views: 7







