स्वर्णिम अवसर ! रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के प्रयास से जनपद के हजारों युवक व युवतियों को मिलेगा रोजगार
गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),17 दिसम्बर 2018। जिले के सर्वांगीण विकास में लगे जिले के सांसद तथा रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के प्रयासों से जिले के लोगों में नयी उर्जा का संचार हुआ है।
जिले के उर्जावान युवकों व युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु केन्द्रीय कौशल विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा 22,23 तथा 24 दिसम्बर को शहर के स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी रेल व संचार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मनोज सिन्हा ने कल ओपियम फैक्ट्री के अतिथि गृह में पत्र प्रतिनिधियों से पत्रकार वार्ता में व्यक्त की।
उन्होने बताया कि इस त्रिदिवसीय रोजगार मेले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अपने संभावित नौकरी दाताओं से संपर्क करने के साथ ही साथ व्यवसाय से सम्बंधित प्रशिक्षण और विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों के बारे में भी जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि चेन्नई की “फाक्सान” मोबाइल कम्पनी गाजीपुर की 18 से 22 -23 साल की 1000 बालिकाओं को रोजगार का अवसर लेकर आ रही है जहाँ मोबाइल के निर्माण मे इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है । कहा कि इसके लिए 22 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से रजिस्ट्रेशन आरम्भ होगा और अभ्यर्थी को तीन प्रतियों मे अपने बायोडाटा लाना होगा। इस मेले में एक ही स्थान पर अनेकों कॉरपोरेट संगठनों की मौजूदगी होगी, जहां सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रस्ताव मेला स्थल पर ही दिए जाएंगे। इस मेले में अलग अलग क्षेत्रों की लगभग 50 से ज्यादा देश की शीर्ष कम्पनियां शामिल होंगी और लगभग 4000 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध करायेंगी। इन कंपनियों में एयरटेल, एचडीएफसी, केएफसी, कर्वी कंसल्टेंट्स, फॉक्सकॉन आदि के नाम शामिल हैं।
वार्ता में मंत्रीजी ने कहा कि गाजीपुर स्वच्छता मानक पर उच्च रैंकिंग प्राप्त करे यह हमारी इच्छा है। इसके लिए इंटेल साफ्टवेयर कम्पनी शहर के सफाई की जानकारी के लिए एक एप्प का निर्माण की है जिसपर त्वरित सुचना तथा सफाई कर्मचारियों को सचेत किया जा सकता है।कम्पनी के पास पूरे गाजीपुर का मैप तैयार है। उन्होंने सभी लोगों को सफाई के प्रति लोगो को सप्ताह मे दो घंटे का समय देने का आग्रह किया।संचार सेवा के एक प्रश्नोत्तर में कहा हम 3 जी 4 जी की बस छोड चुके है पर 5 जी की बस हम मिस नहीं करेंगें। 5 जी की लांचिंग भारत ही करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय डाक विभाग जल्द ही बीमा कंपनी का गठन कर कार्य प्रारम्भ करेगा।
पत्रकार वार्ता मे जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,कृष्ण बिहारी राय,सुनील सिंह, सिद्धार्थ राय व जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा मौजूद रहे।
Views: 5









