सड़क हादसा ! लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर भीषण हादसे में चार की मौत

बाराबंकी(उत्तर प्रदेश),17 दिसम्बर 2018। आज सुबह लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के दरियाबाद ओवर ब्रिज की रेलिंग से टकराने से हुए सड़क हादसे में जहां चार लोग काल के गाल में समा गये वहीं एक की हालत चिन्ता जनक है।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के बरहतिल निवासी मूलचंद यादव 60 वर्ष को गम्भीर अवस्था में डाक्टरों ने लखनऊ रेफर किया था। रविवार की रात परिजन उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ ले जा रहे थे। मूलचंद्र के साथ उनका पुत्र आशीष यादव एंबुलेंस में मौजूद था। मूलचंद का दूसरा पुत्र कामला यादव, परिवार के केदार यादव, फिरतु यादव तथा अमरजीत के साथ स्कॉर्पियो में थे जिसका चालक चंद्र शेखर नामक युवक था। आज सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में दरियाबाद ओवर ब्रिज की रेलिंग से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस ने स्कॉर्पियो के सभी पांचों लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां कामला यादव, केदार यादव और फिरतू यादव को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर और अमरजीत को ट्रामा रेफर किया गया मगर लखनऊ में चंद्रशेखर की भी मृत्यु हो गई।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply