पदयात्रा समापन पर बोले मनोज सिन्हा- राफेल पर शीर्ष अदालत ने किया दूध का दूध,पानी का पानी

गाजीपुर मे 29 दिसम्बर को प्रधानमंत्री की रैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का किया आग्रह


गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),15 दिसम्बर 2018। पन्द्रह दिवसीय कमल संदेश पदयात्रा का समापन आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ससमारोह किया गया । इस अवसर पर सैदपुर विधानसभा के बौरवां के इंटर कालेज मे जनसभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने लगन व निष्ठा के साथ लगकर लगातार 15 दिनो तक केन्द्र व प्रदेश सरकारों के उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने का जो काम किया है, वह सराहनीय है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार बनने के बाद आम आदमी की पहुंच बैंकों तथा बैंको की पहुंच आम आदमी तक पहुंचाने के लिए जन धन खातों के 5000 हजार रू के ओवर ड्राफ्ट को सरकार ने बढाकर 10000₹ कर दिया है। स्वच्छता व शौचालय के प्रति बड़ा परिवर्तन लोगों की मानसिकता में आया है। प्रदेश सरकार ने सामुदायिक शौचालय भी बनवाने का फैसला किया है परंतु केवल सरकारी प्रयास से देश स्वच्छ नही हो सकता उसमे आप सभी की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सिर्फ आसपास के वातावरण को साफ सुथरा स्वच्छ रखकर गंदगी के कारण होने वाले रोगों से बचा जा सकता है। हम लक्ष्य रखें कि अगली स्वच्छता रैंकिंग मे गाजीपुर को स्थान मिले यह हमारे गौरव की बात होगी। मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्तमान कार्यकाल को स्वर्णिम काल बताते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों का बखान करते हुए विपक्ष को लताड़ लगाई।
राफेल सौदे पर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया। देश की सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि इसमे घोटाले की बात बेबूनियाद है तथा पुर्ण प्रक्रिया सहित सही किमत पर ऐसे समय किया गया जब देश को इसकी सख्त जरूरत थी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पुरी तरह से दोष व भ्रष्टाचार से मुक्त सरकार है और आगामी 2019 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य की दिशा तय करने वाला होगा।
गाजीपुर के विकास पर उन्होंने कहा कि जनपद को कौशल विकास मंत्रालय के द्वारा रोजगार का बड़ा अवसर 22,23,24,दिसम्बर को रोजगार मेले के माध्यम से मिलेगा। देश की लगभग 40 बडी़ कम्पनियों के द्वारा जिले के लोगों को रोजगार मिलेगा। फाक्सान मोबाइल कम्पनी द्वारा चेन्नई मे 1000 बालिकाओं, महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
मंत्री जी ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के इसी कार्य काल मे ही गाजीपुर के दूसरे आगमन अवसर पर लोगों से पहुंचने का आह्वान करते हूए कहा कि 29 दिसम्बर को मा प्रधानमंत्री आ रहे है हमे 14 नवम्बर 2016 से की रैली से भी बडी जनसभा करनी है जिसमें मेडिकल कालेज के शिलान्यास तथा देश के इतिहास मे गौरवशाली महान भूमिका के सुहेलदेव महाराज के सम्मान मे डाक टिकट जारी करने के अलावा अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
पदयात्रा समापन के अवसर पर सुनील सिंह,सच्चिदानन्द सिंह,मारकंडेय चौहान, रघुवंश सिंह पप्पू, फैय्याज अहमद,शीला सोनकर,शशिकान्त शर्मा जिला मीडिया प्रभारी, देवव्रत चौबे, लाल परीखा पटवा, तेरसु यादव, गुरु प्रसाद गुप्ता, दयाशंकर पांडेय, ओंकार मिश्रा, दिलीप गुप्ता, नरेंद्र पाठक, शीला सोनकर, पूनम मोर्या, कमलेश पांडेय, वीरेंद्र चौहान,अरूण सिंह, रमाकांत यादव,अनुप जायसवाल व लालचंद राजभर आदि मौजूद रहे।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply