आनलाइन दवाएं ! उच्च न्यायालय ने लगाई रोक
नयी दिल्ली, 13 दिसंबर 2018। इंटरनेट से ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। इन दवाओं में डॉक्टर के प्रिसक्रिप्सन पर लिखी गईं दवाएं भी शामिल हैं।। मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन और न्यायमूर्ति वी के राव की पीठ ने डॉक्टर जहीर अहमद द्वारा दायर उस याचिका पर अंतरिम आदेश दिया जिसमें दवाओं की ऑनलाइन “गैरकानूनी” बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई।डॉक्टर जहीर अहमद द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि दवाओं की ऑनलाइन गैरकानूनी बिक्री से दवाओं के दुरुपयोग जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
अदालत ने इस याचिका पर केन्द्र सरकार, दिल्ली सरकार, केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन, भारतीय फार्मेसी परिषद से जवाब मांगा। अदालत ने इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए 25 मार्च 2019 की तारीख तय की है।
Views: 10
Advertisements








