मुठभेड़ ! बारामूला में दो आतंकी ढेर
श्रीनगर, 13 दिसंबर 2018। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में रात भर चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया।
सेना की सूचना के अनुसार कल सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शाम को सोपोर के बर्थ कलां इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इससे आक्रोशित आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें दो आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों की पहचान अब तक नहीं हो पायी है।
Views: 10
Advertisements







