विपक्ष का दोहरा चरित्र सामने आया – योगी
पटना (बिहार), 13 दिसंबर 2018। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष का दोहरा चरित्र जनता ने देख लिया है। ईवीएम पर सवाल उठाने वाले अब भाजपा की हार के बाद खामोश हैं। हनुमानजी की जाति पर योगी ने कहा कि हमने यह कभी नहीं बताई थी। मैंने सिर्फ ये कहा कि जो दबे कुचले और वंचित थे, उनको बजरंगबली ताकत देते हैं। मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।
इससे पूर्व यहां महावीर मंदिर में पहुंच कर योगी आदित्यनाथ ने पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया। इसके बाद आचार्य किशोर कुणाल उन्हें मंदिर के अंदर ले गये। हनुमान जी की मूर्ति के पास जाकर मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी अनेक दास और उमा दास ने सीएम को पूजा करायी। इसके उपरांत उन्होंने भगवान शंकर और अन्य देवी देवताओं का पूजन किया। इस अवसर पर मंत्री नंदकिशोर यादव के अलावा योगी के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान किशोर कुणाल ने उन्हें नैवेद्यैम और धार्मिक पुस्तकें भेंट की।इससे पूर्व पटना पहुंचने पर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने श्री योगी का स्वागत किया। पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित विधायक नितिन नवीन, संजीव चौरसिया, मनोज शर्मा,सूरज नंदन कुशवाहा, नागेन्द्र, प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, नीतीश मिश्रा, राजेन्द्र सिंह, सम्राट चौधरी, पंकज सिंह, अशोक भट्ट, राकेश कुमार सिंह, राजीव रंजन, पिंकी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
Views: 10









