कांग्रेस ! अच्छे दिनों की आहट
नयी दिल्ली, 11 दिसंबर 2018। आज ग्यारह दिसम्बर मंगलवार का दिन कांग्रेस के लिए काफी मंगलदायक रहा । एक वर्ष पूर्व आज के ही दिन राहुल गांधी ने अध्यक्ष का पद संभाला था और आज उनके निर्देशन में पार्टी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अच्छा प्रदर्शन करते हुए उन्हें सौगात दी। पिछले लोकसभा चुनाव के बाद से एक के बाद एक मिल रही हार से निराश कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए आज का दिन संजीवनी बनकर आया।
कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर ढोल बजाए और‘सोनिया गांधी जिंदाबाद’, ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ और ‘देश का नेता कैसा हो-राहुल गांधी जैसा हो’ के नारे लगाए। अच्छे प्रदर्शन से उत्साहित पार्टीजनों का कहना है कि यह कांग्रेस और देश के अच्छे दिनों की आहट है। आप देखेंगे कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी होगी। पार्टी के इस शानदार प्रदर्शन से पार्टी कार्यकर्ताओं में नये जोश और.नये उमंग का संचार हुआ है।
Views: 5









