कांग्रेस मुक्त पूर्वोत्तर ! मिजोरम का आखिरी किला भी ढहा

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर 2018। मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गये हैं। 40 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में 26 सीटें एमएनएफ जीतकर राज्य में इस बार सरकार बनाने जा रही है। इस चुनाव में कांग्रेस मिजोरम में बुरी तरह से हारी है और इसके साथ ही पूर्वोत्तर में कांग्रेस का आखिरी किला मिजोरम भी बुरी तरह ढह गया है। वर्ष 2013 में मिजोरम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 34 विधानसभा सीटें जीती थीं तो वहीं इस बार कांग्रेस से ज्यादा सीटें अन्य ने जीत ली है। वर्ष 2013 के बाद अब कांग्रेस सिर्फ 5 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है। लोगों ने सिरे से कांग्रेस को नकार दिया है। वहीं राज्य में मिजो नेशनल फ्रट 26 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत भी हासिल कर लिया है।
अन्य के खाते में इस बार 9 सीटे आई हैं। इन 9 सीटों में से 1 सीट बीजेपी के खाते में भी गई है। नॉर्थ ईस्ट में असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और अब मिजोरम में कांग्रेस हार चुकी हैं।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply