आरबीआई ! शक्तिकांत दास बने नए गवर्नर

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर 2018। सोमवार को उर्जित पटेल के निजी कारणों का हवाला देते हुए आरबीआई के गवर्नर पद से इस्तीफा देने के उपरांत वित्त आयोग के सदस्य शक्तिकांत दास को आरबीआई का नया गवर्नर बनाया गया है। शक्तिकांत दास इससे पहले आर्थिक मामलों के सचिव के पद से गत वर्ष रिटायर हुए थे। मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले में भी इनकी प्रमुख भूमिका रही थी। नई दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से मास्टर्स डिग्री लेने वाले शक्तिकांत दास भारत सरकार के वित्त मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर के जॉइंट सेक्रटरी, तमिलनाड़ु सरकार के स्पेशल कमिश्नर और रेवेन्यू कमिश्नर, इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के सेक्रटरी के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply