आगमन ! प्रधानमंत्री 29 दिसम्बर को गाजीपुर में
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),08 दिसम्बर 2018।
भारतीय जनता पार्टी नेताओं के अनुसार आगामी 29 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर जिले के लोगों से मुखातिब होंगे। इसे लेकर भाजपाइयों में हर्ष व्याप्त है।
उक्त जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले के सांसद केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने आज जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह से वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 29 दिसम्बर को नगर के ऐतिहासिक आर टी आई मैदान से जनपदवासियों को सम्बोधित करेंगे। इस अवसर पर वे महाराजा सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी करने के साथ ही साथ गाजीपुर को सौगात भी दे सकते हैं।
Views: 12
Advertisements







