बुलंदशहर हिंसा ! एसएसपी सहित तीन पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

लखनऊ(उत्तर प्रदेश),08 दिसंबर 2018। बुलंदशहर हिंसा की जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के महज कुछ ही घंटे में वहां के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित तीन पुलिस अधिकारियों को हटा दिया गया। प्रमुख सचिव (गृह) अरविन्द कुमार के अनुसार बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण बहादुर सिंह को हटाते हुए उन्हें लखनऊ स्थित पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इसी क्रम में सीतापुर के पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी अब बुलंदशहर के नये एसएसपी नियुक्त किये गये हैं, साथ ही बुलंदशहर में स्याना के पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा और चिंगरावती पुलिस चौकी के प्रभारी सुरेश कुमार के भी स्थानांतरण कर दिये। अपर पुलिस महानिदेशक (खुफिया) एस बी शिरोडकर ने कल रात आला अधिकारियों को गोपनीय जांच रिपोर्ट सौंपी थी जिसके आधार पर यह कारर्वाई की गयी है। अभी विशेष जांच दल द्वारा सोमवार की घटना के छोटे से छोटे बिन्दु और वीडियो फुटेज को ध्यान से खंगाला जा रहा है। दूसरी ओर सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिये हैं।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply