ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता की तिथियां घोषित
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), 07दिसम्बर 2018। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में जिला योजनान्तर्गत विकासखण्ड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हेतु विभाग द्वारा विकासखण्ड वार तिथियां निर्धारित की गई हैं।जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी नरेन्द्र सिंह, ने बताया है कि विकासखण्ड ललौरीखेड़ा की प्रतियोगिता आगामी 12 दिसम्बर को चौ. निहाल सिंह इण्टर कालेज में, विकासखण्ड पूरनुपर की 14 दिसम्बर को अकाल एकेडमी पूरनपुर में, विकासखण्ड अमरिया की 17 दिसम्बर को डी.पी.इण्टर कालेज, धनकुना में , विकासखण्ड बरखेडा़ की 19 दिसम्बर को डी.पी.पी.इण्टर कालेज केशौपुर बरखेड़ा में, विकासखण्ड बीसलपुर की 21 दिसम्बर को गांधी स्मारक इण्टर कालेज बिलसण्डा एवं विकासखण्ड मरौरी की 27 दिसम्बर को जूनियर हाईस्कूल टाह पौटा में नामित अधिकारी व कर्मचारियों की देखरेख में सम्पन्न होगी। प्रतियोगिता सम्पन्न कराने हेतु
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, वरिष्ठ सहायक नवनीत कनौजिया व कनिष्ठ सहायक सुमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी।
उक्त खेलकूद प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में- एैथलेटिक्स के अन्तर्गत-100, 200, 400, 800 व 1500 मीटर की दौड़, लम्बीकूद, ऊंचीकूद, शाटपुट, डिस्कस, कवड्डी (टीमगेम), बालीबाल की प्रतियोगिताएं होगीं। महिला वर्ग में एथलेटिक्स के अन्तर्गत 100, 200, 400, 800 मीटर दौड़, लम्बीकूद, डिस्कस एवं कवड्डी (टीमगेम) की प्रतियोगिताएं सम्पन्न होंगी।
जनपद के सभी आयु वर्ग के पुरूष एवं महिला खिलाड़ी अपने अपने विकासखण्डों के अन्तर्गत आयोजित विकासखण्ड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं।
रिपोर्ट – श्रवण यादव
Views: 6









