पत्रकारिता! चरैवेति के सिद्धांत पर समाज व राष्ट्र की सेवा में अग्रसर हैं पत्रकार

बलिया(उत्तर प्रदेश),07 दिसम्बर 2018। अग्निपथ पर चलता हुआ पत्रकार अभाव में भी समाज को प्रभावी बनाने का कार्य करता है। चरैवेति के सिद्धांत पर पत्रकार समाज व राष्ट्र की सेवा में अग्रसर है।उक्त बातें जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेंद्र सिंह ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जनपदीय अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कही।


जिले के चितबड़ागांव के नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बुधवार को देर शाम तक चले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान परिवेश में ग्रामीण पत्रकारों का दायित्व काफी बढ़ गया है। कलम की ताकत से आप गांव के गरीब की आवाज बन चुके हैं। समाचारों में आपके समाचारों की विश्वसनीयता है। आप समाज व राष्ट्र के निर्माता भी हैं।आपसे सुखद संवाद की अपेक्षा है।
अध्यक्षीय संबोधन में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने एसोसिएशन के संधर्षों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। समारोह को संबोधित करने वालों में साहित्यकार डॉ जनार्दन राय, एसोसियेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय, रायबरेली के केपी सिंह, चन्दौली के तारकेश्वर सिंह, गाजीपुर के डॉ एके राय, बांसडीह के पुष्पेंद्र तिवारी”सिंधु”,रसड़ा के मतलूब अहमद, बलिया सदर के श्याम प्रकाश शर्मा, सिकंदरपुर के विजेंद्र नाथ सिंह, बैरिया के सुधीर सिंह ने भी संबोधित किया।

एसोसिएशन की तरफ से जिलाध्यक्ष शशिकान्त मिश्र ने मुख्य अतिथि कुलपति योगेन्द्र सिंह को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने भी समाज में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला इकाई द्वारा जिले के ग्रामीण पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।स्वागत चेयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी तथा जिलाध्यक्ष शशिकान्त मिश्र द्वारा किया गया। अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रादेशिक अध्यक्ष सौरभ कुमार तथा संचालन विजय बहादुर सिंह व आभार ज्ञापन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्र ने किया।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply