कामयाबी !  पुलिस ने बरामद किया  अवैध शराब का जखीरा

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),04 दिसम्बर 2018। सदर कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य तथा क्राइम ब्रांच प्रभारी विश्वनाथ यादव की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के चंदन नगर कॉलोनी में स्थित मैरिज हाल से अवैध शराब की बड़ा खेप संग एक व्यक्ति तथा दो वाहनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया, जबकि चार मौके से फरार हो गये। इस छापेमारी में शराब की कुल 335 पेटी बरामद हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप दूवे ने आज पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। गिरफ्तार अभियुक्त सूर्य प्रकाश उर्फ लाले पुत्र चंद्र प्रकाश यादव महाजन टोली थाना कोतवाली का निवासी है। गिरफ्त में आये वाहनों में एक टवेरा और एक वैगनआर है जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि हम लोग हरियाणा से शराब लाकर यहां एकत्र किए थे, फिर इसे बिहार में सप्लाई करते हैं। फरार अभियुक्तों में आनंद प्रकाश पुत्र चंद्र प्रकाश यादव निवासी महाजन टोली थाना कोतवाली, दीपक सिंह उर्फ दीपू निवासी नवापुरा थाना कोतवाली तथा दो अन्य अभियुक्त हैं, जिनका नाम पता अज्ञात है। छापेमारी टीम में उप निरीक्षक विनय सिंह, उप निरीक्षक राजेश बहादुर सिंह, उप निरीक्षक राम सकल यादव, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार आदि प्रमुख रहे। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply