हत्या ! भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष की हत्या, थानाध्यक्ष सस्पेंड

लखनऊ(उत्तर प्रदेश),04 दिसम्बर 2018। जिले के बादशाह नगर क्षेत्र में कल देर शाम भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष प्रत्यूष मणि त्रिपाठी की चाकुओं से गोदकर हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि गत 25 नवंबर को भी बदमाशों ने भाजपा नेता के घर में घुसकर हमला किया था। हत्‍या के डर से भाजपा नेता ने पुलिस से कई बार सुरक्षा की मांग की, पर उन्हें सुरक्षा नहीं दी गयी।
इस मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने लापरवाही के आरोप में इंस्पेक्टर कैसरबाग धीरेंद्र कुशवाहा को सस्पेंड करते हुए इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच सीओ हजरतगंज को सौंपी है।
उधर पुलिस पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने ट्रॉमा सेंटर में भी पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply