गिरफ्तारी ! जैश से जुड़े दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

श्रीनगर,04 दिसंबर 2018। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में कल आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 10 आतंकियों को आपत्तिजनक सामग्रियों संग गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार त्राल में आतंकी हमलों की रोक हेतु विशेष टीम गठित की गई थी।
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ दक्षिण कश्मीर की पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेईएम के दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और अवंतीपोरा के त्राल इलाके और पम्पोर के ख्रू क्षेत्र से 10 लोगों को गिरफ्तार किया।’’ सामग्री साक्ष्यों के आधार पर चार व्यक्तियों की शिनाख्त पिंग्लिश निवासी यूनुस नबी नाइक, राशीपोरा निवासी फयाज अहमद वानी, नगीनपुरा निवासी रियाज अहमद गनी और हफू नगीनपुरा निवासी बिलाल अहमद राठेर के तौर पर हुई है।जबकि पम्पोर के ख्रू इलाके से अन्य मॉड्यूल में जेईएम के छह साथियों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान जावेद अहमद पर्रे, यासिर बशीर वानी, ताहिर यूसुफ लोन, रफीक अहमद भट, जावेद अहमद खांडे और इमरान नज़ीर के तौर पर हुई है। ये सभी ख्रू इलाके के रहने वाले हैं। इनकी गिरफ्तारी आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी के आधार पर की गई। उन्होंने बताया, ‘‘ आतंकवाद के इस मॉड्यूल से जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर, आईईडी बनाने की सामग्री और ग्रेनेड समेत बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। सभी आपत्तिजनक सामग्री को अन्य आतंकी वारदात में उनकी मिलीभगत की जांच के लिए रिकॉर्ड में ले लिया गया है।’’


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply