सन्यास ! अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को गौतम गंभीर ने कहा अलविदा

नई दिल्ली,04 दिसम्बर 2018। भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज 37 वर्षीय गौतम गंभीर ने आज देर शाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने संन्यास की जानकारी अपने फेसबुक पेज पर दी है।
2007 टी-20 विश्व कप में गौतम गंभीर ने पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए थे। फाइनल में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 54 गेंदों पर 75 रन की जोरदार पारी खेली थी। वह 2009 में वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचे थे। गौतम गंभीर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वहीं उन्होंने सीमित ओवर क्रिकेट में आखिरी बार जनवरी 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच और दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ गौतम गंभीर को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। भारत ने ये सीरीज 5-0 से जीती थी। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से भी नवाजा गया था। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में गौतम गंभीर के नाम कई रिकॅार्ड शामिल हैं। 2009 में गंभीर टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांच शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए थे। इसके अलावा गौतम गंभीर ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने 300 से भी ज्यादा रन चार टेस्ट मैच में बनाए थे।
गंभीर ने अपने 58 टेस्ट की 104 पारियों में 9 शतक व 22 अर्धशतक की बदौलत कुल 4154, वनडे में 147 मैचों की 143 पारियों में 11 शतक व 34 अर्धशतक के साथ 5238 रन बनाए हैं। इसके अलावा टी-20 में 37 मैच की 36 पारी में 7 अर्धशतक के साथ कुल 932 रन बनाए हैं।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply