झटका ! विजय माल्या की जहाज की बिक्री का मिला आदेश

नई दिल्ली, 01 दिसम्बर 2018। ब्रिटेन के न्यायालय ने भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाले भारतीय बैंकों के समूह को भारतीय भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या के कर्ज की वसूली हेतु एक आदेश दिया है।
न्यायालय के कारोबार और संपत्ति प्रभाग में न्यायमूर्ति फिलिप्स ने बुधवार को 13 भारतीय बैंकों को 62 साल के शराब कारोबारी के खिलाफ विश्वव्यापी जब्ती आदेश (डब्ल्यूएफओ) के तहत अदालत ने जहाज की बिक्री से जुड़ी कुछ सूचनाओं के इस्तेमाल की अनुमति दे दी। जो भारतीय बैंकों के हित में है।
उल्लेखनीय है कि इम्प्रेस नामक 95 मीटर लम्बे इस जहाज का स्वामित्व पहले माल्या के पास था, जिसे उन्होंने पिछले साल त्याग दिया था। इसे मार्च में माल्टा में जब्त कर लिया गया था। गत सितंबर में सी ब्यूटी याचिंग लिमिटेड ने यह जहाज साढ़े तीन करोड़ यूरो में प्राप्त कर लिया और इसका नाम बदलकर एनईओएम कर दिया था।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply