पदयात्रा ! भाजपा की पद यात्रा को मनोज सिन्हा ने दिखाई झंडी

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),01 दिसम्बर 2018 । महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा गाजीपुर द्वारा आज से 15 दिसम्बर तक गाजीपुर की सभी विधानसभाओं में 6 टोलियों मे लगातार चलने वाली पदयात्रा का शुभारंभ जिले के सांसद व केन्द्रीय रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने किया। उन्होंने
सदर विधानसभा के मनुआपुर चौकियां तथा जखनियां विधानसभा के हंसराजपुर तिराहे से टोलियों को पार्टी झंडा दिखाकर रवाना किया। उन्होंने जंगीपुर विधानसभा के सराय पीर स्थित जय माँ दुर्गा उ. मा. विद्यालय तथा हंसराजपुर तिराहे व जरगो में आयोजित सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा जबसे सरकार मे आई है, तबसे देश के किसानों की आय को लगातार बढाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार द्वारा घोषित उपजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य व बाजार भाव के मूल्यान्तर को किसानों के बैंक खाते मे सरकार पहुचाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का अपने लक्ष्य 2022 तक सभी परिवारों के पास स्वयं का आवास हो जाए, इसके प्रति लगातार इमानदारी से प्रयास कर रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश मे इतने संसाधन नही है कि सभी निराश्रितों को एक साथ आवास मुहैया करा दिया जाए लेकिन वरियता क्रम से यह सभी जरूरत मंद को मिलेगा यह सुनिश्चित है।
पुर्वी उत्तर प्रदेश आज विकास के मुख्य केन्द्र मे आ चुका है यह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के कारण सम्भव हुआ है। आज देश महात्मा गांधी जी का 150 वां जयंती वर्ष मना रहा है और लोगों मे स्वच्छता के प्रति नैतिकता का भाव जागा है। सरकार ने स्वास्थ, चिकित्सा, आवास तथा लोगों के दशा व दिशा को बदलने के प्रति कार्य किया है।देश की तकदीर व तस्वीर बदलने का कार्य किया है। गाजीपुर के लोगों से कहा कि आपके जनजीवन को कैसे बदला जाय इसका भी प्रयास लगातार बिना भेदभाव के किया जा रहा है। गाजीपुर मे रेल, सडक, जल परिवहन, संचार सहित सभी विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा मे रचनात्मक बदलाव व विकास आवश्यक है।इसके अभाव में गाजीपुर ही नही बल्कि किसी भी क्षेत्र का विकास नही होगा।
मंत्री ने पदयात्रा को पार्टी झंडा दिखा कर चौकियां ग्राम से दुर्गा उ मा वि तक लगभग दो किमी तथा हंसराजपुर तिराहे से युनियन बैंक तक की पद यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,सदर विधायक डा संगीता बलवंत के साथ स्वयं किया।
यात्रा व सभा में प्रभुनाथ चौहान, विनोद अग्रवाल, अच्छे लाल गुप्ता, शशिकान्त शर्मा, अमरेश गुप्ता, अभय मौर्य, पवनजय पांडेय, मनोज बिंद, गोपाल राय, नितीश दुबे, मोहनलाल श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, सुनील कुमार, गिरजा शंकर गुप्ता, गायत्री देवी, दिनेश सिंह, शशीकांत गिरी, मुराहू राजभर, ओमप्रकाश राम, दुर्ग विजय शर्मा, उमा शंकर पाल, उमाशंकर यादव, प्रोफेसर शोभनाथ यादव, अशोक पांडे, इंद्रदेव कुशवाहा, श्रीमती सरोज मिश्रा, लाल जी गौड, श्याम नारायण राम, सुमित तिवारी, ओंकार सिंह, नीतू जायसवाल, प्रमोद वर्मा, रुद्र प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह, अनिल पांडेय, रमेश प्रजापति,दिग्विजय राय, खरबू चौहान, दयाशंकर सिंह, हंसराज राजभर, वीरेंद्र चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
इसी प्रकार सैदपुर विधानसभा की भारतीय जनता पार्टी की पदयात्रा की सभी 6 टोलियां रामलीला मैदान सैदपुर से जिलाप्रभारी कौशलेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे रवाना की गयी। पद यात्रा मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनिल सिंह,सच्चिदानन्द सिंह,शीला सोनकर,तेरसु यादव,लालबहादुर यादव,दीलिप गुप्ता, हरिनाथ पाल,गुरु प्रसाद गुप्ता, अचल सिंह,लालपरिखा पटवा, दया शंकर पांडेय, नरेन्द्र पाठक व राधेश्याम मोदनवाल उपस्थित रहे।
मुहम्मदाबाद विधान सभा में प्रमुख नेताओं विधायक अलका राय ,विजेंद्र राय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विजय शंकर राय,कृष्णा नंद राय,प्रमोद राय,दिनेश वर्मा,राजेन्द्र चौधरी,रामजी गिरि,सतीश राय,राजेश बागी,तेजबहादुर यादव एवं प्रमुख कार्यकर्ताओ के साथ पद यात्रा का शुभारंभ किया गया।


रिपोर्ट – शशिकांत शर्मा

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply