चकरोड पर कब्जे के आरोपी ने प्रधान पति को किया घायल

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 2 अप्रैल 2018। बिरनों थाना क्षेत्र के नसरतपुर में अतिक्रमण का विरोध करने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमा यादव को घायल करने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि गांव की राजभर बस्ती के सीताराम राजभर ने चकरोड पर अवैध कब्जा कर रखा था। लोगों की मांग पर आज ग्राम प्रधान पति उमा यादव मौके पर पहुंचकर सीताराम को चकरोड से अपना अवैध कब्जा हटाने को कहा । बाता बाती में सीताराम क्रुद्ध होकर ग्राम प्रधान पति पर ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। इससे उमा यादव के सिर में कई चोटें आई है। घायल उमा यादव ने घटना के बाबत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जिसपर बिरनो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Views: 2

Advertisements

Leave a Reply