हादसा ! पानी की टंकी के ढहने से आरक्षी की मौत

रायपुर (छत्तीसगढ़), 30 मार्च 2018।छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की अठारहवीं वाहिनी में तैनात जय सिंह की पुलिस लाइन स्थित मोटर वर्कशॉप परिसर में जर्जर पानी की टंकी के गिरने से कल गुरुवार को मृत्यु हो गई । मिली जानकारी के अनुसार मृत आरक्षी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के धारीखुर्द निवासी था। मिली सूचना के अनुसार पुलिस लाइन परिसर की पुरानी जर्जर पानी टंकी को गिराने के लिए जय सिंह को चढ़ाया गया था। उनके साथ एमटीओ नरेश भी थे। दो लोगों के चढ़ने से जर्जर पानी की टंकी भरभराकर जमीन पर आ गिरी जिसके मलवे में दबने से जय सिंह की मौत हो गई और एमटीओ बुरी तरह घायल हो गए।घायल नरेश को आनन फानन में जवान अस्पताल ले गए लेकिन छुट्टी के कारण चिकित्सा न होने पर उन्हें पुलिस विभाग में भर्ती कराया गया।


Views: 15

Advertisements

Leave a Reply