हत्याभियुक्त को पुलिस ने दबोचा 

गाजीपुर । अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर थाना पुलिस टीम द्वारा दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे की वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।        

          बताते चलें कि 19.09.2026 को आरोपीगण द्वारा दहेज की मांग को लेकर वादिनी की लड़की मोनिका उम्र 21 वर्ष को प्रताड़ित करना तथा उसकी गला दबाकर हत्या कर देने सम्बंधी प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खानपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। सोमवार दिनांक 21.09.2026 को थानाध्यक्ष खानपुर रोहित कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अरविन्द राजभर पुत्र सुरेन्दर राजभर निवासी ग्राम टड़वाँ थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को बिहारीगंज डगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 0



Leave a Reply